किसानों को उनकी उपज का वाजिब दाम दिलाने के लिए जिले में 04 दिसम्बर से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। 22 जनवरी 2020 तक 167 केन्द्रों पर 80 हजार 827 किसानों से 652 करोड़ 09 लाख 19 हजार 957 रुपये मूल्य की 35 लाख 92 हजार 793 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। अधिकारियों द्वारा सतत खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं को भी देखा जा रहा है।
कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों को अपने क्षेत्र के धान खरीदी केन्द्रों का सतत निरीक्षण करने के निर्देश दिये है। जिले के सभी धान खरीदी केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे शासन के निर्देशों एवं नियमों के अनुसार किसानों से धान की खरीदी करें। किसानों से एफएक्यू मापदंड के अनुसार ही धान की खरीदी करें। किसानों से खरीदे गये धान का तेजी से परिवहन करायें और किसानों का भुगतान तत्परता से करायें। अब तक किसानों को 128 करोड़ 14 लाख 85 हजार रुपये की राशि का भगुतान कर दिया गया है। अब तक 20 लाख 51 हजार 500 क्विंटल धान का परिवहन कर गोदामों में पहुंचाया जा चुका है।
04 दिसम्बर से समर्थन मूल्य पर धान